शामली, मार्च 3 -- मंगलवार को जिलेभर में होली पर्व की धूम रही। वैसे हो चंद्र ग्रहण के चलते होली पर्व बुधवार को मनाया जायेगा, लेकिन बच्चों व युवाओं की टोलियां सड़कों पर होली खेलते नजर आये। बच्चों ने भी एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाऐं दी। ढोल नगाडों के साथ होली पर्व का जश्न देर रात्रि तक दिखाई दिया। होली के जश्न को लेकर जगह जगह बच्चे एक दूसरे पर पानी के गुब्बारे मारते नजर आये। होली का नाम सुनते ही उत्साह, उल्लास और मस्ती का आलम खुद-ब-खुद ही छा जाता है। बाजारों व मोहल्लों में युवाओं व बच्चों की टोलियों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया। जगह-जगह होली खेले रघुवीरा.. आदि गीत गूंजने लगे। होलिका पूजन की तैयारी में सुबह से ही लोग जुटे रहे। दुल्हैंडी का पर्व बुधवार यानि आज मनाया जाएगा, लेकिन इसका आगाज पहले दिन मंगलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.