नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने एक दिन बिजली कंपनी को घर में बिजली नहीं आने की शिकायत दी। दूसरे ही दिन उसी शिकायत का जिक्र करते हुए जालसाजों ने उसके फोन को हैक का 4.72 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर छह माह बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में बड़ा सवाल यह है कि जालसाजों को पीड़ित के घर का मीटर खराब होने की जानकारी कैसे मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित मुमताज अली खान परिवार के साथ मोती मस्जिद, जाकिर नगर इलाके में रहते हैं। 8 जुलाई को वह बिजली कम्पनी बीएसईएस के एनएफसी स्थित कार्यालय में बिजली के मीटर में बिजली नहीं आने की शिकायत देकर आए थे। अगले दिन यानि 9 जुलाई 2025 को उनके फोन पर व...