रोहतक, अगस्त 1 -- हरियाणा के रोहतक से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मशहूर इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की 23 वर्षीय पत्नी मुस्कान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार को रोहतक के बहू अकबरपुर गांव स्थित उनके आवास पर यह घटना घटी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन खुदकुशी के असल कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।मायके वालों ने किया हंगामा, लगाए प्रताड़ना के आरोप मुस्कान की मौत की खबर मिलते ही उनका परिवार आक्रोशित हो गया। मायके वालों ने शीलू के घर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि मुस्कान को प्रताड़ित किया जा रहा था। रोहतक के एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सुसाइड नोट, 20 साल बड़ी भाभी और फंदे ...