अलीगढ़, मई 20 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पिता ने बेटी की हत्या करने की योजना पहले ही बना ली थी। वारदात से एक दिन पहले ही वह खेत में छह फिट गहरा गड्ढा खोद आया था। शव जल्द ही गल जाए इसके लिए उसने शव के ऊपर नमक भी डाल दिया था। मगर उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया और घटना का पर्दाफाश हो गया। गांव जरारा में बेटी के प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे काफी समझाया। मगर वह प्रेमी के साथ ही शादी की जिद पर अड़ी रही। परिजन उसे रिश्ते की दुहाई देते रहे,मगर तमाम प्रयासों के बाद भी वह नहीं मानी तो पिता ने उसकी हत्या की योजना बना डाली। घटना को अंजाम देने से एक दिन पहले पिता खेत में गड्ढा खोदना शुरू कर दिया था। करीब छह फिट गहरा गड्ढा खोदने के बाद पिता ने 17 मई को बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद गांव वालों की नजरों से छिपाकर शव को...