एक दिन पहले पत्नी को मायके से लाया, अगले दिन गला दबाकर मार डाला; बच्चों संग पति फरार
संवाददाता, अगस्त 30 -- मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के तावली गांव में पति ने विवाद के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति तीनों बच्चों को लेकर फरार हो गया। सुबह घर का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को रिश्तेदारी से हिरासत में ले लिया है। हरसौली गांव निवासी सौकत की बेटी मोहसीना की करीब 12 साल पहले तावली निवासी राशिद से शादी हुई थी। दंपती के दो बेटे और एक बेटी है। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते मोहसीना पिछले काफी समय से बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच समझौता होने के बाद राशिद शनिवार को मोहसीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.