वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। होली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को महानगरों से आने वाली ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं, जबकि यहां से बाहर जाने वाली ट्रेनों में आम दिनों की तुलना में भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। इसका असर स्टेशनों पर भी दिखाई दिया। यात्री हाल, प्रतीक्षालय और लाउंज लगभग खाली रहे। जनरल और आरक्षित टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें नजर नहीं आईं। कैंट स्टेशन पर बनाया गया अस्थायी होल्डिंग एरिया भी खाली रहा। मुंबई से आने वाली महानगरी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस, काशी-दादर एक्सप्रेस और दादर-बलिया स्पेशल के साथ ही दिल्ली से आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस और नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल और स्लीपर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.