मऊ, अप्रैल 9 -- मऊ, संवाददाता। महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में एक दिन की जिलाधिकारी तथा हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत काठतराव मर्यादपुर की निवासी छात्रा मानवी मिश्रा को एक दिन के लिए जिलाधिकारी के रूप में मनोनीत किया गया। छात्रा मानवी ने कलक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई करते हुए जनपद के विभिन्न नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में कोविड के दौरान मां-बाप की मृत्यु होने पर अध्यनरत बच्चियों को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनी मानवी मिश्रा ने लैपटॉप वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.