बोकारो, जनवरी 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आहवान पर बोकारो जिले बैंकों के कर्मचारियों व अधिकारियों ने एक दिन का हड़ताल किया। हड़ताल के कारण मंगलवार को जिले के करीब 150 से अधिक बैंक शाखाओं में गेट पर ताला लटका रहा। हड़ताल से एक दिन में बैंकों के 150 करोड़ से अधिक करोबार प्रभावित रहा। बीते शनिवार को बैंकों की छुट्टी, रविवार व 26 जनवरी की छुट्टी के चलते तीन दिन बाद बैंक खुला। मंगलवार की हड़ताल की जानकारी नहीं रहने से ग्राहक बैंकों में पहुंचे, पर बिना काम के मायूस होकर लौटना पड़ा। बैंकों के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन से आमजनों को हड़ताल की जानकारी मिली। कई ग्राहकों ने कहा कि आज ऑनलाइन अधिक ट्रांजेक्शन होता है, इसलिए बहुत परेशानी नहीं हुई। परेशानी पेंशनधारियों को हुई जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.