गाजियाबाद, जुलाई 10 -- गाजियाबाद में एक दिन पहले हुई भारी बारिश ने कई घरों के चिराग बुझा दिए। एक दिन की भारी बारिश से गाजियाबाद के विभिन्न हिस्सों में जानलेवा जलभराव हुआ। इस बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 3 मासूमों समेत कुल 6 लोगों की मौत हुई है। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से एक शख्स की जान चली गई तो गांव अबूपुर के पास निर्माणधीन सोसाइटी की चारदीवारी झुग्गी पर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। लोनी के अंकुर विहार में नाले के तेज बहाव से एक शख्स की लाश सड़क पर तैरती मिली तो दूसरी ओर सर्वोदय नगर, मसूरी और अंकुर विहार थाना क्षेत्रों में जलभराव में डूबकर 3 बच्चों की मौत हो गई।बारिश के पानी में डूबकर मासूम ने गंवाई जान अंकुर विहार थाना क्षेत्र में मिलक गांव के पास झुग्गियों में रहने वाले सात वर्षीय बच्चे की गड्ढे में...