ललितपुर, मार्च 28 -- महिला सशक्तिकरण के तहत चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत शनिवार को सुधासागर कन्या इंटर कालेज में कक्षा 12वी छात्रा मानवी साहू को एक दिन का नपा अध्यक्ष और इसी कालेज में 12वीं की छात्रा हिमांशि को एक दिन का ईओ बनाया गया। पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद दोनों छात्राओं ने कामकाज को परखा और जरूरी दिशा निर्देश दिए। पद संभालते ही नपा अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने दोनों छात्राओं को पुष्पगुच्छ भेंट करके उनका स्वागत किया। मानवी साहू और हिमांशी रिछारिया ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। नपा अध्यक्ष ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं को एक दिन का अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी बनाना उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। महिलाएं हमारे समाज की आधी आबादी है। अगर आधी आवादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.