जौनपुर, अक्टूबर 10 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील में मिशन शक्ति अभियान के तहत मड़ियाहूं पीजी कॉलेज मडियाहू की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा अर्पिता तिवारी ने एक दिन के लिए तहसीलदार का कार्यभार संभाला। इस दौरान तहसीलदार राकेश कुमार नायब तहसीलदार संदीप सिंह ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद अपने कार्यालय में बैठकर राजस्व निरीक्षकों की बैठक लिया और उन्हें एग्री स्टेक खसरा सत्यापन का निर्देश देते हुए लोगों की समस्याओं को सुना। अर्पिता ने कहा कि तहसीलदार की कुर्सी पर बैठना उनके लिए गर्व की बात है। सरकार की यह पहल महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.