बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति 5.2 के तहत डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में 'एक दिन की जिलाधिकारी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा सिफा खान को डीएम चुना गया। सिफा खान ने हाईस्कूल परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। 'हक की बात जिलाधिकारी के साथ' संवाद में जीजीआईसी, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा सरस्वती बालिका विद्यालय रामबाग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालिकाओं ने अपने कैरियर, सेल्फ डिफेंस, घरेलू हिंसा एवं महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे। डीएम ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा के महत्व को समझने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय की मानवी सिंह, प्रधानाचार्य एवं प्रोबेशन...