मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- मिर्जापुर। मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में 'हक की बात जिलाधिकारी के साथ' एवं 'एक दिन की जिलाधिकारी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएसएमवी इंटर कॉलेज सीखड़ की वर्ष-2024-25 में यूपी बोर्ड की इण्टर की टॉपर छात्रा आरोही दुबे को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात एवं अन्य अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया गया। छात्रा आरोही दुबे ने डीएम का कार्यभार संभालने के बाद कार्यालय में आए आमजन की समस्याओ को सुना। जनसुनवाई में जमीनी विवाद का प्रकरण सामने आया। इसका बखूबी तरीके से छात्रा ने समाधान किया। जिसे देख अन्य छात्राओं के हौसले काफी मजबूत हुए। हक की बात कार्यक्रम में आरोही दुबे ने छात्राओं क...