धनबाद, मार्च 1 -- धनबाद नगर निगम की मतगणना को लेकर काउंटिंग हॉल में अव्यवस्था का आलम रहा। छोटे कमरे और मतदान कर्मियों की वजह से एक दिन में पूरी होने वाली काउंटिंग दो दिनों में देर रात तक पूरी हुई। रांची ने चार लाख 45 हजार मतों की गिनती करने में एक दिन का समय लगा। यहां एक मेयर और 53 वार्ड का परिणाम एक दिन में ही आ गया। वहीं धनबाद में चार लाख 61 हजार मतों की गिनती करने में दो दिनों का समय लगा। जिला प्रशासन ने काउंटिंग को लेकर जो तैयारी की थी, वह काफी नहीं थी। धनबाद में टेबल की संख्या 140 थी। पहले दिन एक टेबल पर तीन कर्मी थी। इसका परिणाम हुआ कि पहले दिन केवल दो चक्र का ही परिणाम आ पाया। वहीं दूसरी रांची में 225 टेबल लगाए गए थे और एक टेबल में पांच कर्मी काउंटिंग में लगे हुए थे। इसका नतीजा हुआ कि रांची में एक ही दिन में 53 पार्षद और एक मेयर का...