एक दिन की अध्यक्ष कार्यक्रम आयोजित करने की मांग
बिजनौर, मई 14 -- मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी एडवोकेट नौशाद अली ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर यूपी सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिन की अध्यक्ष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा तथा उन्हें प्रशासनिक कार्यों की जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा। एडवोकेट नौशाद अली ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर की प्रतिभाशाली बालिकाओं को एक दिन के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाए। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: आनंद मार्ग स्कूल में तीन दिवसीय गर्ल्स' लीडरशिप ट्रेनिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.