एक दिन, एक घंटा, एक साथ, स्वच्छता को बढ़े हाथ
झांसी, अक्टूबर 2 -- झांसी। स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का संदेश देते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य रेल परिसर को स्वच्छ बनाना रहा। रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (वर्क्स) राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार की उपस्थिति में स्टेशन परिसर की सफाई, ट्रैक से कचरा हटाने के लिए रैग पिकिंग तथा गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण जैसी गतिविधियां की गईं। रेलकर्मियों ने नियमित कार्य-प्रणाली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित रहने वाला कार्य नहीं है, बल्कि यह निरंतर चलने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- स्वच्छता पखवाड़े के तहत रेलवे परिसर में निकाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.