मऊ, मई 22 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा चकउथ स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार के पास पिछले एक दशक से जमा पानी की निकासी के लिए सफाई अभियान चलाया गया। दूसरे दिन शुक्रवार को सफाईकर्मी मौके पर पहुंचकर नाले की सफाई में जुटे रहे। नाले पर लगी पटिया हटाकर उसमें जमा कचरा निकाला गया, जिससे जलनिकासी का रास्ता साफ किया जा सके। ग्रामीणों ने सफाई कार्य शुरू होने पर प्रशासन के प्रति आभार जताया। समाजसेवी अजय राय ने इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही नवागत जिलाधिकारी को भी लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश सफाई कार्य ब्लॉक के एडीओ पंचायत रमेश कुमार एवं पंचायत सचिव जितेंद्र क...