खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया । नगर संवाददाता लगभग एक दशक से महज चंद कदम चलने में असमर्थ एक व्यक्ति के लिए रामनवमी का दिन खुशियां लेकर आया। बताया जा रहा है कि जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र के ठाठा के रहने वाले बच्चन मंडल एक दशक से चलने फिरने में असमर्थ था। वह इस समस्या से इतना परेशान था कि पूरी तरह से ऊब चुका था, लेकिन डॉक्टरों के बेहतर प्रयास ने उसके जीवन में खुशियां भर दी। बच्चन मंडल का शहर के श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज सह प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। यह खगड़िया जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। बताया जा रहा है कि कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञों ने घुटने के सफल प्रत्यारोपण का प्रयास किया और वह सफल हो गया। इस कार्य को करने में डॉ प्रीतम, डॉ अमर सत्यम, डॉ दीपक, ओटी असिस्टेंट सरोज पंकज अखिलेश की टीम क...