हमीरपुर, मार्च 22 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। एक दशक बाद सदर विधायक एवं ब्लाक प्रमुख के लगातार पत्राचार के बाद मंडी परिषद ने पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी इंगोहटा-छानी मार्ग से विदोखर पुरई की एक किमी सड़क का निर्माण शुरू कराया है। निर्माण शुरू होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। विदोखर पुरई के निवासी चंद्रभान कुशवाहा, उदयभान यादव, पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश यादव, पूर्व प्रधान राधेश्याम सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने दो दशक पूर्व इस सड़क को मंडी परिषद से बनाया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2014 में इसका पुनर्निर्माण कराया था। इसके बाद रखरखाव के अभाव में सड़क पूरी तरह से खराब हो गई। पिछले दो वर्षों से सड़क चलने लायक नहीं बची थी। बरसात होने पर लोग दूसरे रास्तों से होकर इंगोहटा मार्ग में पहुंचते थे। गत शुक...