भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। एक दशक बाद भागलपुर की झोली में मंत्रीपद की सौगात आई है। गुरुवार को बिहपुर के भाजपा विधायक कुमार शैलेंद्र और गोपालपुर के जदयू विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने मंत्री पद की शपथ ली। दोनों विधायक गंगा पार यानी नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र से हैं। दोनों मंत्रियों को प्रभावी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। शैलेंद्र को पथ निर्माण विभाग तो बुलो को ऊर्जा विभाग मिला है। यह संयोग ही है कि कभी बिहपुर सीट पर ही दोनों में कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी। आज एक साथ एनडीए सरकार के लिए काम करेंगे। बिहपुर से विधायक रहे ब्रह्मदेव मंडल लालू प्रसाद के शासनकाल में गन्ना मंत्री रहे थे। बताया गया कि भागलपुर जिले से अंतिम मंत्री के रूप में अश्विनी कुमार चौबे थे。 यह भी पढ़ें- दो दशक बाद आया भागलपुर के हिस्से दो मंत्री पदरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.