संतकबीरनगर, मार्च 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में किसानों को सिंचाई की सुविधा देने के लिए नाथनगर ब्लाक क्षेत्र में बनाई गई सरयू नहर में एक दशक बीत जाने के बाद भी पानी नहीं पहुंच सका है। नहर में पानी तो आता नहीं है पर जेसीबी मशीन का प्रयोग कर सफाई कराई जा रही है। इससे मजदूरों का हक छीना जा रहा है। वहीं किसानों ने हर वर्ष सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने का आरोप लगाते हुए सरकारी धन के गोलमाल की आशंका जताई है।किसानों का कहना है कि यह नहर बस्ती जिले की सीमा से शुरू होकर नाथनगर ब्लाक के भोगीपुर, इटौवा, बेलराई, हरपुर, धयपोखर, छितही, महुली, मड़हा राजा और दोकड़ा समेत दर्जनों गांवों से गुजरते हुए कुआनो नदी तक जाती है। इस नहर का निर्माण किसानों को तत्काल सिंचाई राहत देने के उद्देश्य से कराया गया था। लेकिन दशक भर से अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.