एक दवा काउंटर के भरोसे 400 ओपीडी के मरीज
लखनऊ, मार्च 19 -- केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में दवाओं के लिए मरीजों को खासी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। घंटों कतार में लगने के बाद दिल के मरीजों को दवाएं मिल पा रही हैं। लारी की ओपीडी में प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज देखे जा रहे हैं। मरीजों को 30 से 70 प्रतिशत कम कीमत पर दवाएं मुहैया कराने के लिए एचआरएफ का दवा काउंटर खोले गए। बीते कई दिनों से दो में से एक काउंटर का ही संचालन हो रहा है। इसकी वजह से मरीजों को इलाज से ज्यादा परेशानी दवाइयां लेने में उठानी पड़ रही है।काउंटर के सामने सुबह से ही मरीज लाइन में लग जाते हैं, लेकिन काउंटर की धीमी प्रक्रिया और भीड़ के कारण उन्हें काफी देर तक खड़े रहना पड़ता है। बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए यह स्थिति और भी मुश्किल हो जाती है। एचआरएफ के एक काउंटर पर निर्माण कार्य बेहद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.