घाटशिला, अप्रैल 25 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया काजू जंगल में एक दर्जन से अधिक जंगली हाथियों के डेरा डालने से घाघरा और आसपास के क्षेत्रों में भारी दहशत का माहौल है। वहीं भोजन और पानी की तलाश में ये हाथी रात के समय मटिहाना-चाकुलिया सड़क पर आ धमकते हैं, जिससे न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है बल्कि ग्रामीणों को जान-माल के नुकसान का डर सता रहा है। हालांकि वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटी हुई है, लेकिन हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीण अब प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की गुहार लगा रहे हैं। यह भी पढ़ें- जेठसारी जंगल में हाथियों ने कई घरों को पहुंचाया नुकसान, एक गाय को मार डाला विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को हाथियों को न उकसाने, अनावश्यक रूप से जंग...