आगरा, दिसम्बर 6 -- सर्दी के मौसम में कोहरे की वजह से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उप संभागीय परिवहन विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए जा रहे हैं। यातायात नियमों की अनदेखी कर दौड़ने वाले वाहनों के चालान कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को भी एआरटीओ ने अभियान चलाकर एक दर्जन वाहनों के चालान कर 1.2 लाख रुपये जुर्माना लगाया। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि सर्दी के मौसम के कोहरा शुरू होने वाला है। ऐसे में वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगे होने से अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इस बार अभी से वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। इसी के तहत उन्होंने शनिवार को ट्रक, ट्रैक्टर, बुग्गी, बस समेत कुल 40 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.