मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में खराब पड़े नलकूपों को चालू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इन नलकूपों को उनकी खराबी के अनुसार चिह्नित कर चालू किया जाना है। इस क्रम में लघु सिंचाई विभाग ने बंद पड़े उन नलकूपों को चालू करने की योजना बनाई है, जो ठीक होने के बावजूद विद्युत आपूर्ति के अभाव में बंद पड़े हैं।इसको लेकर लघु सिंचाई विभाग के मुजफ्फरपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गजेन्द्र कुमार यादव ने मुजफ्फरपुर के पूर्वी और पश्चिमी विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में उन 12 राजकीय नलकूपों की सूची सौंपी है। इन सभी नलकूपों की स्थिति की चर्चा करते हुए कहा है कि विद्युत आपूर्ति की कमी के कारण इनका संचालन नहीं हो पा रहा है। इसलिए इनमें विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र बहाल किया जाए, ताकि इनका सं...