बदायूं, दिसम्बर 22 -- बदायूं, संवाददाता।शहर की पेयजल व्यवस्था नगर पालिका की डगमगा चुकी है। आये दिन कहीं न कहीं पेयजल की व्यवस्था खराब हो जाती है और जनमानस को दिक्कत होती है। नगर पालिका की पेयजल पूर्ति व्यवस्था शहर के कुछ हिस्सों में लगातार तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी है। नगर पालिका की पेयजल व्यवस्था गुरुवार की रात से बंद है जिसकी वजह से एक नहीं, दो नहीं पूरे करीब एक दर्जन मोहल्ला प्रभावित हैं। तीन दिन से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है और नगर पालिका के द्वारा पाइप लाइन के कनेक्शन बदले जा रहे हैं। मीराजी चौकी टंकी परिसर में नया नलकूप बनाया गया है। पुराना वाला नलकूप फेल हो चुका है। अब जलकल विभाग सप्लाई नये नलकूप से ले रही है। इसके लिए पाइप लाइन खोदकर नई डालकर कनेक्शन जुड़वाने पड़े हैं। इसकी वजह से मीराजी चौकी, बजरंगनगर, विजय नगर कालोनी, बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.