एक दर्जन मकान घाघरा में समाए, कई घर कटान के मुहाने पर
बहराइच, जुलाई 17 -- शिवपुर/महसी। शिवपुर ब्लाक के तटीय इलाके में घाघरा का घटता बढ़ता जलस्तर मुसीबत बन गया है। लोगों के आशियाने एवं उपजाऊ भूमि नदी में समाहित हो गए है। क्षेत्रीय लेखपाल अमन कुमार ने बताया कि पाठक पुरवा गांव निवासी संकटा, इतवारी, सुरेश, मुखलाल, लोटन और रामचंदर तथा बेलामकन ग्राम पंचायत के भूखन, टेपरा गांव निवासी कांती देवी, सुरेंद्र, विनोद, मोदे आदि का मकान नदी के कटान में समा गए हैं। पुतान, जीतन, लक्ष्मन, हुकुम, चुन्ना, शत्रोहन सहित करीब एक दर्जन मकान कटान के मुहाने पर है। नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद, राजस्व निरीक्षक श्यामसुंदर, क्षेत्रीय लेखपाल अमन कुमार, राज कुमार वर्मा पहुंचे। नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया तथा कटान प्रभावित लोगों को तिरपाल वितरित किया। उधर बेलामकन गांव के पास कटान से गांव को सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.