एक दर्जन बस्तियां घिरीं, रास्ते डूबे, चारा का भी संकट
बलिया, अगस्त 23 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के गायघाट गेज पर शुक्रवार की रात गंगा नदी अपने मीडियम फ्लड लेवल को भी पार कर गयी। नदी का रुख अब हाई फ्लड लेवल की ओर हो गया है। बाढ़ का पानी अब तक करीब आधा दर्जन बस्तियों में पहुंच गया है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। दर्जनभर अन्य बस्तियां भी पानी से घिर गई हैं। उधर, सरयू की बाढ़ से बांसडीह क्षेत्र के भोजपुरवा में रास्ते डूब गए हैं। इससे आवागमन मुश्किल हो गया है। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव का क्रम जारी है। हालांकि शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को इसकी रफ्तार में कमी दर्ज की गयी। बाढ़ का पानी अब तक बैरिया तहसील के नदी पार के भुआलछपरा, इस पार के मलिन बस्ती गोपालपुर और उदयीछपरा में प्रवेश कर गया है। इसके अलावा उस पार के नौरंगा, उपाध्याय टोला, चक्की नौरंगा के साथ ही इस पार के प्रसादछपरा, आमराय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.