मैनपुरी, मई 13 -- भीम आर्मी भारत एकता मिशन व आजाद समाज पार्टी की बैठक बुधवार को ग्राम दलीपुर नरैनी में जिला उपाध्यक्ष एड. सनी सिद्धार्थ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एक दर्जन लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। बुधवार को आयोजित बैठक में अतिथियों ने समाज के लोगों को जागरूक किया और संगठन को मजबूत करने, सामाजिक एकता बढ़ाने तथा बहुजन मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान दीपू सक्सेना, इंद्रपाल सिंह शाक्य, अजीत सिंह, सुशील कुमार, अंकुश, डा. सुजीत यादव, अवनेंद्र कुमार, पिंकू सिंह, उमेश कश्यप, रवि सक्सेना, सुधीर सक्सेना आदि को संगठन की सदस्यता दिलाई व उनका फूलमाला बनाकर स्वागत किया गया। बैठक में प्रदेश सचिव आलोक यादव, मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, अरुण, जिलाध्यक्ष ओपी सागर, जिला महामंत्री राहुल सिंह, लाखन सिंह शाक्य, निर्मल...