गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- गोरखपुर। मुम्बई मंडल के कल्याण-ईगतपुरी रूट पर कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण के चलते गोरखपुर से चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों को 6 से 9 अक्तूबर के बीच नियंत्रित कर चलाया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। जिन ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा उनमें 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस,11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस,15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस,12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस,11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस और 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...