रायबरेली, मई 24 -- सलोन,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से एक दर्जन घरों के बाहर रखे छप्पर धूं-धूकर जलने लगे। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड की घटना में लोगों के घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। कोतवाली की सूची पुलिस चौकी क्षेत्र के मियां का पुरवा गांव में रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से गांव के रामनेवाज पुत्र रामलाल, पंकज पुत्र माताफेर, सुचिता पत्नी हीरालाल, प्रकाश पुत्र रामेश्वर, राहुल पुत्र प्रकाश, रामकिशोर पुत्र देवतादीन, शिवनारायण पुत्र सुंदरलाल ,रामलखन पुत्र देवतादीन, फूलचंद पुत्र राम...