एक दर्जन खदानों से शुरू होगा खनन
बगहा, जून 17 -- नरकटियागंज, हिसं। बिहार में औद्योगिक विकास के लिए केंद्रीय कोयला मंत्रालय विशेष अभियान शुरू करेगा। इसके तहत बिहार में बंद पड़ी करीब एक दर्जन खदानों से फिर खनन किया जाएगा। वहीं ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोयला मंत्रालय बड़ी सौगातें भी देगा। यह जानकारी भारत सरकार के कोयला व खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। इस सिलसिले में सोमवार की देर शाम में पटना में स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संग बैठक हुई। राज्य मंत्री ने कहा कि बंद पड़े खदानों को पुनर्जीवित करना और नए रोजगार पैदा करना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। बिहार में नौ अरब टन कोयला भंडार, प्रचुर खनिज संपदा और सौर ऊर्जा की संभावनाएं हैं। केंद्र और राज्य सरकार का यह समन्वय बिहार को विकास की नई ऊंचाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.