श्रावस्ती, दिसम्बर 17 -- श्रावस्ती, संवाददाता। खाद बेचने में लापरवाही पर एक दर्जन उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं डेढ़ दर्जन उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी भी जारी किया है। प्रभारी जिला कृषि अधिकारी बलजीत बहादुर वर्मा ने बताया है कि 19 नवंबर को अर्न्तराष्ट्रीय बॉर्डर से लगे श्रावस्ती के 29 उर्वरक विक्रेताओं ने सायं आठ बजे से 12 बजे रात्रि तक उर्वरक की बिक्री की है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने जांच का निर्देश दिया है। जांच के दौरान 18 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस एवं 12 उर्वरक विक्रेताओं का उर्वरक लाइसेंस निलम्बित कर दिया गया है। इन दुकानों का लाइसेंस किया गया निलंबित कृषि विभाग की ओर से शिवम् मिश्रा खाद बीज भण्डार चौबेपुरवा, विजय खाद बीज भण्डार खर्...