नई दिल्ली, जून 27 -- आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम द्वारा पहला टी-20 मैच 34 रनों से हारने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने के बाद श्रेयस अय्यर पहली बार टीम की कमान संभाल रहे थे। उनके लिए सूर्या की विजय विरासत को जारी रखना एक बड़ा टास्क था। हालांकि, अय्यर अपने पहले ही टास्क में फेल हो गए और आयरलैंड की आधी स्ट्रेंथ की टीम से भारतीय विश्व चैंपियन टीम हार गई। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए और विश्व चैंपियन टीम को 183 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में तीन बार की टी-20 विश्व कप विजेता टीम 148 रनों के स्कोर पर 18.5 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। यह भी पढ़ें- अभी उसको पानी पिलाने दो., वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू क्यों नहीं करान...