बागपत, मार्च 15 -- यूपी पुलिस एआईआ भर्ती परीक्षा शनिवार को दो पालियों में संपन्न हुई। दो दिनों तक आयोजित होने वाली परीक्षा में पहले दिन 10080 अभ्यर्थियों में से 7286 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि दोनों पालियों में 2794 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। डीएम और एसपी समेत पुलिस विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित होनी है। शनिवार को पहले दिन की परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। सुबह 10 बजे प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हुई, जिसके लिए 8 बजे ही अभ्यर्थियों की केंद्रों पर एंट्री शुरू हुई। पहली पाली में 5040 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन इनमें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.