एक तस्कर व पांच शराबी धराए
दरभंगा, अप्रैल 5 -- बेनीपुर। मद्य निषेध थाना बेनीपुर ने जगह-जगह छापेमारी कर एक शराब तस्कर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर बहेड़ी थाना क्षेत्र के मठाराही निवासी स्व. कमल यादव के 55 वर्षीय पुत्र लाल किशोर यादव को 1.700 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई चल रही है। एसएचओ सिद्धार्थ ने बताया कि बिरौल थाना क्षेत्र के रतिरही निवासी महेश कुमार, राजा मोहन पासवान, इसी थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी अकलू चौपाल, अगरेडीह निवासी संजय तांती व बहेड़ी थाना क्षेत्र के हावीडीह निवासी कैलाश यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में दारोगा श्रीनिवास पटेल, जमादार अंजली कुमारी आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.