बोकारो, अप्रैल 27 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। इस भीषण गर्मी में एक ओर जहां क्षेत्र में पेयजल के लिए ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है, वही दूसरी ओर पिछले एक साल से विभागीय कर्मियों की लापरवाही से पाइप लाइन से लगातार पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। यह मामला पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत का है। पेटरवार कसमार संयुक्त ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के तहत पेटरवार, कसमार के 39 गांवों में पाइप लाइन के माध्यम से दो मोटे पाइप पेटरवार और कसमार पथ पर बिछाए गए है। एक मोटे पाइप से पेटरवार और दूसरे पाइप लाइन से कसमार को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। कसमार प्रखंड के लिए जो पाइप बिछाई गई है, उस पाइप से पेटरवार के बुंडू पंचायत के गंगेश्वर महादेव के समीप मोटे पाइप लाइन से पिछले एक वर्ष से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जिसके कारण भारी मात्रा में पानी बहकर प्रतिदिन बर्...