सहरसा, फरवरी 19 -- सहरसा, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सरकारी स्कूलों में चल रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की लगातार जांच की जा रही है वहीं दूसरी तरफ खराब गुणवत्ता को लेकर आए दिन बबाल हो रहा है। बुधवार को भी जहां एमडीएम से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों ने केन्द्रीकृत रसाई में तैयार भोजन को चखा वहीं सौरबाजार के एक स्कूल का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एमडीएम की खराब गुणवत्ता का हवाला देते भोजन फेंक दिया गया। बुधवार को मध्याह्न से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिलाओं को परोसे जा रहे भोजन को फेंकते हुए देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के खजूरी मध्य विद्यालय का है। वीडियो में कथित रूप से एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराए गए भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.