एक तरफा मोहब्बत में युवक ने युवती के दुपट्टे से लगाई फांसी, फेसबुक पर अपलोड किया मैसेज
लखनऊ, जून 13 -- Lucknow News: एकतरफा मोहब्बत में बदायूं के युवक ने लखनऊ में युवती के दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने फेसबुक पर आखिरी मैसेज पोस्ट किया, जिस पर गाने संग लिखा चिट्ठी न कोई संदेश, तुम कहां चले गए...। इस पोस्ट के बाद ही युवक पेड़ से जाकर लटक गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निगोहां के थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि बदायूं के बिल्सी हरगनपुर सिरासौल निवासी राजेश के बेटे अमन (20) का शव शनिवार सुबह ग्रामीणों ने ब्रह्मदासपुर गांव के पास पेड़ पर दुपट्टे के फंदे पर लटकते देखा। पेड़ के नीचे मिले बैग में कपड़े और एक डायरी थी। मिले दस्तावेजों और मोबाइल के जरिए पुलिस ने अमन के परिजनों को सूचना दी। पिता राजेश ने बताया कि अमन रोहतक में मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे उनकी अमन से फोन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.