रुडकी, अप्रैल 4 -- सिविल अस्पताल में शनिवार को जनरल फिजिशियन की कमी मरीजों पर भारी पड़ गई। अस्पताल में तैनात तीन जनरल फिजिशियन में से केवल एक चिकित्सक के उपलब्ध रहने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही ओपीडी में लंबी कतारें लग गईं और मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। अस्पताल में शनिवार को जनरल फिजिशियन डॉ. एके श्रीवास्तव ही ओपीडी में मौजूद रहे। वहीं डॉ. नितीश कुमार डे ऑफ पर थे, जबकि डॉ. मसरूफ अवकाश पर बताए गए। ऐसे में जनरल फिजिशियन की पूरी जिम्मेदारी एक ही डॉक्टर पर आ गई। इससे मरीजों की जांच और परामर्श में देरी हुई, जिससे कई मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.