सुल्तानपुर, मार्च 30 -- धनपतगंज, संवाददाता। विकास खण्ड में एक डाक्टर के भरोसे पशु चिकित्सा व्यवस्था दम तोड़ रही है। इलाज के अभाव में डेयरी उद्योग से जुड़े किसान खेती छोड़ पलायन को मजबूर नजर आ रहे हैं। विकास खण्ड के 67 ग्राम पंचायतों में लाखों पशुओं की चिकित्सा ब्यवस्था राम भरोसे बनी है। मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय में एक ही डॉक्टर की तैनाती है, जिसके चलते ग्रामीणों को पशुओं की चिकित्सा के लिये दर दर भटकना पड़ रहा है। पशुओं की चिकित्सा हो अथवा टीकाकरण ग्रामीणों को दूर जाने की मजबूरी है। ग्रामीणों की कई बार मांग के बाद भी ग्रामीण इलाके में पशुओं की चिकित्सा राम भरोसे है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण इलाके की एक बड़ी आबादी खेती किसानी पर ही निर्भर है । खेती के साथ ही किसान डेयरी उद्योग से जुड़े तो है परन्तु उनके इलाज की ठोस ब्यवस्था न होने से...