नई दिल्ली, जुलाई 1 -- Adani Ports share target price: गौतम अडानी समूह की कंपनी-अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और स्विट्जरलैंड के MSC ग्रुप की एक डील के बाद बुधवार को अडानी पोर्ट्स के शेयर डिमांड में थे। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन अडानी पोर्ट्स के शेयर पर निवेशक टूट पड़े और इसका भाव करीब 5 फीसदी चढ़ गया। इंट्रा-डे में अडानी पोर्ट्स के शेयर 1,810.20 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 1,881.10 रुपये तक पहुंच गए। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। वहीं, शेयर की क्लोजिंग 2.10% बढ़त के साथ 1848.15 रुपये पर हुई। अडानी ग्रुप की इस कंपनी के शेयर को लेकर एक्सपर्ट भी बुलिश नजर आ रहे हैं।क्या कहते हैं एक्सपर्ट विदेशी ब्रोकरेज Jefferies ने शेयर के लिए Rs.2160 का टारगेट प्राइस तय किया है। इसके साथ ही 'Buy' रेटिंग बनाए रखी है,...