नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports & SEZ) ने नीदरलैंड की कंपनी Evos B.V के अधिग्रहण का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद कंपनी के शेयर में शुक्रवार को तूफानी तेजी आई। वहीं, ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने शेयर के अभी और आगे बढ़ने की उम्मीद जताई है। आइए डिटेल जान लेते हैं।शेयर का परफॉर्मेंस अडानी पोर्ट्स के शेयर शुक्रवार को 2 पर्सेंट से ज्यादा उछाल के साथ अपने 52 हफ्ते हाई के करीब 1940 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। बता दें कि गुरुवार को ही शेयर ने 1,949.05 रुपये के स्तर को टच किया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने इस शेयर पर खरीदारी (Buy) की सलाह बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने कंपनी का टारगेट प्राइस 2107 रुपये से बढ़ाकर 2,432 रुपये कर दिया है।क्यों पॉजिटिव है...