प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- प्रतापगढ़। जेठवारा इलाके में शनिवार को एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने चेकिंग के दौरान एक डीजे सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया और दो के खिलाफ चालान की कार्रवाई कर जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि डीजे में प्रयोग होने वाले वाहन के अभिलेख नहीं दिखाने पर कार्रवाई की गई है। डीजे में प्रयोग होने वाले वाहन का स्वरूप बिना अनुमति लिए संचालक बदल देते हैं। उन्होंने डीजे संचालकों को सचेत करते हुए कहा कि वाहन के अभिलेख दुरुस्त कराने के साथ उसका स्वरूप बदलने से पहले परिवहन विभाग से अनुमति जरूर प्राप्त कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.