एक डिग्री सेल्सियस गिरा पारा, फिर भी गर्मी से नहीं मिली राहत
मिर्जापुर, जून 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में मौसम का तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिर कर 40 डिग्री सेल्सियस हो गया। फिर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पायी। वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से बढ़ कर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी बारिश के लिए एक सप्ताह इंतजार करना पड़ेगा। वहीं तेज धूप और गर्मी के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण कूलर और पंखा भी गर्म हवा उगल रहे है। इससे लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे है। मौसम का मिजाज कुछ अधिक ही तल्ख हो गया है। सुबह सात बजे से ही तेज धूप हो जा रही है। इससे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जिन्हें बहुत जरूरत थी वही घर से बाहर निकले, अन्यथा लोग धूप से बचने के लिए घरों में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.