औरंगाबाद, अप्रैल 7 -- औरंगाबाद। रफीगंज थाना पुलिस ने बालू लदा एक ट्रैक्टर बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रफीगंज थाना के नैनी गांव निवासी सुभाष यादव के पुत्र शशि भूषण यादव के रूप में की गई है। उस पर एक प्राथमिकी रफीगंज थाना में दर्ज कर दी गई है। मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन औरंगाबाद। औरंगाबाद नगर थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया। सत्येंद्र नगर चंडी कॉलोनी निवासी चंदन कुमार सिंह, शाहपुर अखाड़ा निवासी बाबू उर्फ मुकेश कुमार को यहां से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी करते हुए 240 लीटर स्पिरिट, एक बाइक, एक मोबाइल फोन, 250 की संख्या में बोतल, 2170 ढक्कन, 170 की संख्या में स्टीकर को बरामद किया। ये लोग नकली शराब का निर्माण कर उसे बाजार में बेच रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.