सिमडेगा, मार्च 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। वन विभाग ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए तस्करी की जा रही एक ट्रैक्टर सागवान की लकड़ी को जब्त किया है। रेंजर शंभू शरण चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि बोलबा क्षेत्र से एक ट्रैक्टर सागवान की लकड़ी तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर वन विभाग के कर्मियों ने छापेमारी कर संत जेवियर कॉलेज के पास से एक ट्रैक्टर सागवान की लकड़ी जब्त किया है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठा कर चालक फरार हो गया। जब्त की गई लकड़ी 70 से 80 हजार रुपए मूल्य की बताई गई। मामले में वन विभाग अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...