मोतिहारी, जून 22 -- तेतरिया। राजेपुर थाना क्षेत्र के भगवतिया गांव में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब आने की गुप्त सूचना मिलते ही राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव,अपर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार उपाध्याय, दारोगा अमर कुमार पासवान पहुंच कर ट्रक पर लोड अंग्रेजी शराब व ट्रक को जब्त कर थाना लाया। वहीं ट्रक चालक व खलासी भाग निकला। एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...