एक टैटू ने खोला हत्या का राज, दोस्तों ने मौत के घाट उतारने के बाद कुचल दिया था चेहरा
मुख्य संवाददाता, मई 28 -- यूपी के आगरा में अलबतिया (जगदीशपुरा) निवासी 50 वर्षीय सुखलाल कुशवाह की हत्या उनके दोस्तों ने ही की थी। नशे में बहस होने पर दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया था। पहचान न हो इसलिए पत्थर से चेहरा कुचल दिया था। सीसीटीवी और एक टैटू की मदद से पुलिस ने पहले शव की पहचान की उसके बाद हत्याकांड का खुलासा। दो आरोपित गिरफ्तार हैं। एक को जेल भेजा गया है, दूसरा एसएन में भर्ती है। 15 मई को सिकंदरा के गांव सुनारी के पास एक अज्ञात शव मिला था। चेहरा कुचला हुआ था। हाथ पर एक टैटू बना था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। गांव सुनारी थाना सिकंदरा और जगदीशपुरा के बार्डर पर है। घटनास्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। पुलिस ने घटनास्थल तक पहुंचने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी देख पुलिस को अंदाजा हुआ हत्यारोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.