नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी अपने यहां एक ऐसा टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें एक या दो नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट के मैच खेले जाएंगे। टी20 के बाद वनडे और फिर फर्स्ट क्रिकेट के मैच आयोजित होंगे। रविवार 20 सितंबर को बीसीबी ने इस 6 टीमों वाले टूर्नामेंट के स्ट्रक्चर को मंजूरी दे दी है। इस टूर्नामेंट के तहत दिसंबर 2026 में टी20 इवेंट आयोजित होगा। पहली बार किसी देश में ऐसा होने जा रहा है, जहां एक ही टूर्नामेंट में तीनों फॉर्मेट के मैच होंगे। प्रस्तावित स्ट्रक्चर में फर्स्ट-क्लास, लिस्ट A वनडे क्रिकेट और T20 क्रिकेट को एक ही कॉम्पिटिशन के तहत लाया जाएगा। बोर्ड टीम के मालिकाना हक को बांग्लादेश में जाने-माने कॉर्पोरेट और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन को शुरुआती तीन साल के लिए देने का फैसला कर चुका है। क्रिकबज की...